{"_id":"5a68b98b4f1c1bb1208b5292","slug":"191516812683-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला काश्तकारों को बताए उत्पाद की गुणवता बढ़ाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला काश्तकारों को बताए उत्पाद की गुणवता बढ़ाने के तरीके
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। वरदान संस्था की ओर से कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने, उत्पाद की गुणवत्ता और मूल्य वृद्धि पर व्यापार संबंधित एकत्रीकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में वरदान संस्था के विशेषज्ञों ने कल्जीखाल ब्लाक में गठित की गई छह सहकारिता समूह की 180 महिला काश्तकारों को प्रशिक्षण दिया।
संस्था के तकनीकी समन्वयक दर्शन उनियाल ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद काश्तकार स्वयं तैयार किए गए उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। संस्था के कृषि अधिकारी नीरज बलूनी ने जड़ी-बूटियों के उत्पादन पर भी जोर देने की बात कही। मुख्य अतिथि डा. जगमोहन सिंह रावत (रुद्रप्रयाग महाविद्यालय में सहायक प्रवक्ता) ने महिलाओं को उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ उनकी पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उत्पाद जितना आकर्षक होगा उसकी मांग बाजार में उतनी अधिक होगी। इस दौरान परियोजना समन्वयक सतीश बहुगुणा, उमा भट्ट, अंकित बालियान और मुकेश कुुमार आदि शामिल रहे।