फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   1.90 crore rupees will be spent on the beautification and renovation of the Rahu temple in Paithani.

Pauri News: 1.90 करोड़ से होगा पैठाणी के राहु मंदिर का सौंदर्यकरण व जीर्णोंद्धार

Fri, 16 Jan 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
1.90 crore rupees will be spent on the beautification and renovation of the Rahu temple in Paithani.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। पैठाणी स्थित प्रसिद्ध राहु मंदिर का सौंदर्यकरण व विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। 1.90 करोड़ की लागत से मंदिर के जीर्णोंद्धार आदि कार्यों को पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राहु मंदिर के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया।

बीते शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्य जनता को समर्पित हैं। विधानसभा को तीर्थाटन एवं पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। कहा कि राहु मंदिर जीर्णोद्धार के साथ ही विभिन्न कार्यों को दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का सौंदर्यकरण पूरा होने के बाद पैठाणी राज्य के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी नई पहचान बनाएगा। इसके अलावा कंडारस्यू पंपिंग पेयजल योजना तीन महीनों में पूरी होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को घर-घर पानी मिलेगा। इस मौके पर धर्माचार्य रसिक महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, राहु मंदिर पंचायत कमेटी अध्यक्ष विनोद रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed