फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   187 polling parties of all seven municipal bodies of the district left.

Pauri News: जिले की सभी सात नगर निकायों की 187 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं

Wed, 22 Jan 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
187 polling parties of all seven municipal bodies of the district left.

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में निकाय चुनाव-2025 के लिए सात नगर निकायों की 187 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी पीठासीन और अन्य मतदान कार्मिकों को अपनी जिम्मेदारियों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी मतदान कार्मिक मतदान प्रक्रिया में पूर्ण सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता और शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान कार्मिकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।



नगर निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने को लेकर जनपद की सात निकायों में कुल 107 वार्डो के लिए 128 मतदान केंद्र, जबकि 187 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बुधवार को कोटद्वार पीतांबर दत्त बर्थवाल पीजी कॉलेज से उप जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश गुणवंत व अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल की मौजूदगी में नगर निगम कोटद्वार की 108 पोलिंग पार्टी व दुगड्डा के लिए चार पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
विज्ञापन

जबकि रिटर्निंग अधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा की उपस्थिति में तहसील श्रीनगर से नगर निगम श्रीनगर के लिए 43 पोलिंग पार्टी रवाना हुई हैं। इधर, तहसील पौड़ी से रिटर्निंग अधिकारी पौड़ी दीपक रामचंद्र शेट की देखरेख में नगर पालिका पौड़ी की 20, रिटर्निग अधिकारी जौंक दृष्टि आनंद की देखरेख में चार, रिटर्निंग अधिकारी सतपुली अनिल चन्याल की उपस्थिति में चार व रिटर्निंग अधिकारी थलीसैंण राम नगीना की देखरेख में चार पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed