फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

Sun, 21 Apr 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी धारीढुंडसिर के एनएसएस का सात दिवसीय शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थापली में विगत सात दिनों से चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति कनु भलू लगदू मेरू मुलक स्वाणु रे, बॉजे की जड़ियों कू ठंडू पाणी रे व टका छन त टकटका की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कई बुजुर्ग व बच्चे भी जमकर झूमे। जबकि स्वयंसेवियों की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, स्कूल चलो अभियान व महिला सशक्तीकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का शानदार मंचन किया गया। इससे पूर्व स्वयंसेवियों की ओर से सात दिनों तक गांव में सफाई सफाई अभियान व पेयजल स्रोतों की सफाई का काम किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी मेहरवान सिंह पंवार, प्रधान सुषमा उनियाल, उम्मेद सिंह पंवार, गुरू प्रसाद उनियाल, चिरंजीव उनियाल, अंकित उनियाल, विकास उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed