{"_id":"5a70a0804f1c1b805a8b6f92","slug":"181517330560-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजधानी गैरसैंण समेत अन्य मांगों को लेकर तहसील चाकीसैंण में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के बैनर तले जीतराम पोखरियाल व पीतांबर नौडियाल का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।
चौथे दिन चाकीसैंण पीएचसी से डा. अमित कुमार आंदोलन स्थल पर पहुंचे और दोनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। पीतांबर नौडियाल के शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम पाया गया, जबकि जीतराम पोखरियाल का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। डॉक्टर ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी। उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लेने से साफ इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों अनशनकारियों ने मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। उनके समर्थन में चौथे दिन विनोद चौहान, चक्रधर, मनवर और सर्वेश्वर रतूड़ी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।