{"_id":"5a5f81d94f1c1b7e268b4ed8","slug":"181516208601-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशलेस प्रक्रिया में तेजी लाए अधिकारी:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशलेस प्रक्रिया में तेजी लाए अधिकारी:डीएम
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों की बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों को कैशलेस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व तथा ग्राम पंचायतों को रोस्टर तैयार कर ब्लाक तथा तहसीलों में बने कॉमन सर्विस सेंटर व सीएससी में प्राप्त प्रमाण पत्रों का निस्तारण भी शीघ्र करने को कहा।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रमाण पत्रों को समय पर जारी करें। कहा कि कोटद्वार, श्रीनगर तथा सतपुली तहसीलों में पीओएस मशीनें लगवाएं। ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों के तैनात कंप्यूटर संचालकों ने जिलाधिकारी से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने लंबित मानदेय का शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी। बैठक में डीपीआरओ एमएम खान, बीडीओ बीरोंखाल रामेश्वर सिंह चौहान, बीडीओ दुगड्डा सुमन राणा व तहसीलदार थलीसैंण डीडी कापड़ी आदि मौजूद रहे।