{"_id":"5a1ee8944f1c1b74698bece9","slug":"181511975060-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थान बाजार में दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थान बाजार में दुकान में लगी आग
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलीसैंण (पौड़ी)। पट्टी चौथान के थान बाजार में परचून की दुकान में आग से दो गैस सिलेंडरों के धमाके के साथ फटने से दुकान की दीवार ढह गई और सारा सामान जलकर राखहो गया। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
थलीसैंण से 30 किमी दूर थान बाजार में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दिलवर सिंह की परचून की दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखे दो सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे थान बाजार में कुछ देर दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर नियंत्रण पाया। आवासीय भवन व अन्य दुकानें दिलवर सिंह की दुकान से कुछ दूरी पर होने से बड़ी अनहोनी नहीं हुई। थलीसैंण के कानूनगो हरीश पांडे बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से दिलवर सिंह को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो