{"_id":"59d26ffe4f1c1bdb538b5664","slug":"181506963454-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुराचार पर गुस्साए लोग, बाजार किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुराचार पर गुस्साए लोग, बाजार किया बंद
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। बच्ची से दुराचार की घटना के विरोध में सोमवार को पौड़ी बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने खुद ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर गुस्सा जाहिर किया। हिंदूवादी संगठनों, कांग्रेस, एनएसयूआई, व्यापार संघ के साथ ही आम लोगों ने भी शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी को सख्त सजा दिलाने और बाहरी व संदिग्ध लोगों का सत्यापन कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस के ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।
क्षेत्र में बच्ची से दुुराचार की घटना का पता चलने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। व्यापार संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, कांग्रेस, भाजयुमो, एबीवीपी, एनएसयूआई के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट, धारा रोड, बस अड्डा, माल रोड होते हुए जुलूस निकाला। लोगों का कहना था कि पुलिस द्वारा बाहरी और संदिग्ध लोगों का सत्यापन नहीं किए जाने से पौड़ी में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से भी अनजान, संदिग्ध व्यक्ति, घरेलू नौकरों और किराएदारों का पुलिस सत्यापन कराने और उन्हें लेकर जागरूक रहने की अपील की। प्रदर्शनकारियों में विहिप के जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, जिला मंत्री मातंग मलासी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद चतुर्वेदी, एबीवीपी के विभाग संयोजक गौरव रावत, भाजयुमो के विक्रांत रावत, आशीष नेगी, कुलदीप गुसाई, गंभीर सिंह रावत, मयूर भट्ट, आशीष थपलियाल आदि शामिल थे।
आरोपी युवक को जेल भेजा
पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक नसीम अख्तर हाल निवासी लक्ष्मीनाराण मंदिर मोहल्ला मूल निवासी गांव पव्वा खाती किशनगंज (बिहार) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी जेआर जोशी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में दुुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। मुकदमे में दुराचार की धारा की जगह दुराचार के प्रयास की धारा जोड़ी जाएगी। पोक्सो अधिनियम और बाकी धाराएं यथावत रहेंगी।