{"_id":"59ce7b7d4f1c1bda538b4eeb","slug":"181506704253-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चलेगी गैरसैण राजधानी बनाओ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चलेगी गैरसैण राजधानी बनाओ यात्रा
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश की राजधानी गैरसैंण को लेकर गैरसैंण क्रांति मोर्चा दो अक्तूबर को रामपुर तिराहे से शपथ यात्रा शुरू करेगा। पौड़ी में हुई बैठक में तय किया गया कि ‘गैरसैंण राजधानी बनाओ यात्रा’ को लेकर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोर्चे ने प्रत्येक जिले में संयोजक तैनात कर दिए हैं और अब दो अक्तूबर से शुरू होने वाली ‘गैरसैंण राजधानी बनाओ यात्रा’ की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण जब तक स्थायी राजधानी नहीं बनती तब तक आंदोलन चलेगा और इसे लेकर वे प्रदेश के प्रत्येक जिले में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यात्रा की शुरुआत में क्रमिक अनशन व उसके बाद आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।