फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   1,73,565 voters will decide the fate of 26 candidates in seven bodies of the district.

Pauri News: जिले के सात निकायों में 1,73,565 मतदाता करेंगे 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Tue, 21 Jan 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
1,73,565 voters will decide the fate of 26 candidates in seven bodies of the district.
पौड़ी। निकाय चुनाव के तहत मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 23 को होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों ने अब डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार जनपद के सात निकायों में अध्यक्ष पद के 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1,73,565 मतदाता करेंगे। जिसमें 42 अन्य मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग (पंचस्थानीय) के मुताबिक जनपद की सात निकायों के करीब 85 फीसदी मतदाता जिले की अकेले दो नगर निगमों में हैं। जिसमें 68 फीसदी कोटद्वार व श्रीनगर में 17 फीसदी मतदाता हैं। कोटद्वार के 40 वार्डों में सर्वाधिक 1,18,808 मतदाता हैं। जिसमें 60060 महिला, 58722 पुरुष व 26 अन्य हैं। यहां मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि पूरे जनपद के सापेक्ष 17 फीसदी मतदाता जिले के दूसरे नगर निगम श्रीनगर में हैं। यहां भी 40 वार्डों में कुल 29094 मतदाता मेयर का चुनाव करेंगे। जिसमें 14139 महिला, 14948 पुरुष व 7 अन्य मतदाता हैं। श्रीनगर में मेयर पद पर भाजपा, कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला मुख्यालय की नगर पालिका पौड़ी के 11 वार्डों में कुल 14813 मतदाताओं के सापेक्ष 7225 महिला, 7587 पुरुष व एक अन्य मतदाता है। पौड़ी में अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस समेत छह प्रत्याशी शामिल हैं। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक में चार वार्डों में 4207 मतदाताओं में से 1748 महिला व 2453 पुरुष व 6 अन्य शामिल हैं। यहां अध्यक्ष पद पर केवल भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों में ही टक्कर है। नगर पंचायत सतपुली के चार वार्डों में 2767 मतदाताओं के सापेक्ष 1296 महिला, 1470 पुरुष व एक अन्य शामिल है। सतपुली में भी भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत थलीसैंण के चार वार्डों में 2384 मतदाताओं में 1125 महिला, 1258 पुरुष व एक अन्य शामिल है। नगर पालिका दुगड्डा के चार वार्डाें में 1492 मतदाताओं के सापेक्ष 749 महिला व 743 पुरुष मतदाता हैं। यहां भाजपा, कांग्रेस समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतिम चरण के प्रचार में निर्दलीय हिमानी ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुख्यालय पौड़ी की नगर पालिका चुनाव के प्रचार प्रसार में निर्दलीय हिमानी नेगी भाजपा व कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। हिमानी नेगी ने तीसरे व्यय समिति की रिपोर्ट में 6,19,390 रुपये का चुनावी ब्योरा दिया है, जो कि भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के करीब तीन गुना है। पौड़ी में भाजपा की सुषमा रावत ने 2,30,160 रुपये, कांग्रेस की यशोदा नेगी ने 1,36,735 रुपये खर्च किए। जबकि निर्दलीय कुसुम चमोली ने 171310, बीरा भंडारी ने 142971 व प्रियंका थपलियाल ने 39445 रुपये का चुनावी ब्योरा दिया है। पौड़ी में छह प्रत्याशियों ने कुल 13,40,011 रुपये का प्रचार किया।



कोटद्वार में मेयर पद के छह प्रत्याशियों ने कुल 10.37 लाख खर्च किए



व्यय समिति के अनुसार कोटद्वार में चुनाव प्रचार में कांग्रेस की रंजना रावत ने कुल 4,56,935 रुपये चुनाव में खर्च किए। भाजपा के शैलेंद्र रावत ने 1,98,585, बसपा के महेश नेगी ने 1,44,230 व यूकेडी के महेंद्र सिंह रावत ने 1,01,018 रुपये का चुनावी खर्चे का ब्योरा दिया है। कोटद्वार में छह प्रत्याशियों ने कुल 10,37,004 रुपये चुनाव में खर्च किए।

श्रीनगर में पांच प्रत्याशियों ने 7.43 लाख खर्च किए

श्रीनगर में मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने अंतिम चरण के प्रचार में 2,55,741 रुपये खर्च किए। भापजा की आशा नौटियाल ने 198110, कांग्रेस की मीना रावत ने 112694 व निर्दलीय पूनम तिवारी ने 147115 रुपये का चुनावी खर्चा दिखाया है। श्रीनगर में छह प्रत्याशियों ने कुल 7,43,460 रुपये चुनाव में खर्च किए।



स्वर्गाश्रम जोंक में भाजपा व कांग्रेस ने 4 लाख का प्रचार किया

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक में भाजपा प्रत्याशी हिमानी राणा ने 2,14,045 रुपये व कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल ने 1,86,330 रुपये का चुनावी खर्चे का ब्योरा दिया है। यहां दोनों प्रत्याशियों ने कुल 4,00,375 रुपये का चुनाव प्रचार किया।




- कुछ प्रत्याशी व्यय समिति के निरीक्षण में उपस्थित नहीं हुए। सभी निकायों की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ऐसे प्रत्याशियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जाएंगे। -गिरीश चंद्र, नोडल व्यय समिति/मुख्य कोषाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed