{"_id":"5bc4ca3dbdec2269436b87a2","slug":"171539623485-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: आरक्षण की स्थिति साफ होते ही सक्रिय हुए दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: आरक्षण की स्थिति साफ होते ही सक्रिय हुए दावेदार
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में नगर पालिका की सीट पर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया के जरिए तो कुछ फोन कर एक दूसरे से संपर्क कर दावेदारी जता रहे हैं। वहीं इस सीट के सामान्य होने से उन महिलाओं को निराश होना पड़ा, जो सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में भाग्य आजमाना चाहती थीं।
नगर पालिका पौड़ी की सीट महिला आरक्षित होने की संभावना जताई जा रही थी। यही वजह थी कि दो महिलाओं ने सरकारी शिक्षिका की नौकरी छोड़कर चुनाव के लिए ताल ठोकी थी, लेकिन यह सीट सामान्य हो गई है। हालांकि येेे दोनों महिलाएं अब भी चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन सीट के सामान्य होने से इसकी संभावना कम है। सीट के सामान्य होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ निर्दलीय भी चुनाव में उतर सकते हैं।