{"_id":"5a202dda4f1c1b76678beab9","slug":"171512058330-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडोलिया मैदान में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडोलिया मैदान में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। कंडोलिया मैदान में खेल महाकुंभ-2017 का मार्चपास्ट के साथ शानदार आगाज हुआ। राज्य मंत्री डा. धनसिंह रावत ने मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि सुमाड़ी में एनआईटी निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए 400 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इस मौके पर अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सलोनी प्रथम रही।
खेल महाकुंभ उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी जिला जल्द ही पूरे प्रदेश में पहला पायदान हासिल करने जा रहा है। डा. रावत ने कहा कि एनआईटी निर्माण राशि स्वीकृत होने के साथ देवप्रयाग में 100 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का निर्माण आरंभ हो गया है। कार्यक्रम में विधायक मुकेश कोली, जिलाधिकारी सुशील कुमार, सीडीओ रवनीत चीमा, जिला युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, केशर सिंह असवाल, प्रदीप रावत, राजेंद्र रावत, नीतू पंत, भाजपा नेता सुषमा रावत, संजय बलूनी व रमेशचंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
महाकुंभ के उद्घाटन पर अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सलोनी प्रथम, प्रेरणा द्वितीय व अनामिका तृतीय रही। बालक वर्ग में पंकज नेगी प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय व सचिन तृृतीय रहे। अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में तनु प्रथम, दिव्या द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। बालक वर्ग में सुज्वल रावत प्रथम, मोहित द्वितीय व मिथुन तृतीय रहे। अंडर-10 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवराम प्रथम, हर्ष कुमार द्वितीय व मनजीत सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनु, अदिति रावत व मनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही।
विज्ञापन
इनसेट
भैजी भूख लगि च, खाणू कबरि मिलण
खेल महाकुंभ का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से होना था, लेकिन राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत अपराह्न एक बजे मैदान में पहुंचे। तब तक जिले के 15 ब्लाक से कंडोलिया में पहुंचे 1500 बच्चों को भूख व प्यास सह कर कतार में खड़ा रहना पड़ा। बच्चों ने बातचीत में बताया कि भैजी भूख लगि च, खाणू मिलण च। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने भी इसे स्वीकार कर और संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों को पहले भोजन करवाओ। डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव ने इसे लेकर शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए पहले भोजन का प्रबंध करें।