{"_id":"5a202dd04f1c1b87698beea9","slug":"171512058320-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी व एसडीएम की वार्ता असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी व एसडीएम की वार्ता असफल
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर आमरण अनशन पर बैठे यूकेडी जिलाध्यक्ष सुुबोध पोखरियाल की डा. पंकज शर्मा ने स्वास्थ्य जांच की। इसके अलावा बृहस्पतिवार को एसडीएम केएस नेगी व आंदोलनकारियों के बीच वार्ता विफल रही।
क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा गत तीन माह से जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में वित्तीय अनियमितताओं, रजिस्ट्रार की फर्जी नियुक्त व प्रमाण पत्रों की जांच और कालेज में हुए निर्माण कार्यों में करोड़ों के घपले के आरोप को लेकर आंदोलनरत है। यूकेडी जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने इन मांगों को समर्थन देते हुए आमरण अनशन शुरू किया है। बृहस्पतिवार को अनशन के चौथे दिन एसडीएम केएस नेगी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सूचना अधिकार में प्राप्त कालेज के कारनामे एसडीएम के सामने रखे। एसडीएम ने अनशन समाप्त करने की बात कही, लेकिन आंदोलनकारियों ने एसडीएम की बात को खारिज कर दिया। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी वार्ता विफल रही। कलेक्ट्रेट के सामने धरनास्थल पर थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल भी मय फोर्स मौजूद रहे। इस दौरान जिला अस्पताल के पंकज शर्मा ने अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है।
टिहरी यूकेडी कार्यकर्ता भी बृहस्पतिवार केे समर्थन देने अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राज्य मंत्री डा. धन सिंह को ज्ञापन दिया। मंत्री ने जिलाधिकारी सुशील कुमार को निर्देश दिए कि मामले में कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में यूकेडी टिहरी युवा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश भट्ट, संदीप सिंह, गुुरुदेव रतूड़ी, उपदेश बिष्ट, गौतम कुमार आदि शामिल रहे। खबर लिखे जाने तक प्रशासन मौके पर डटा है।