फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   खोह व रवासना नदी में मिली झींगा मछली की प्रजाति

खोह व रवासना नदी में मिली झींगा मछली की प्रजाति

Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खोह व रवासना नदी में मिली झींगा मछली की प्रजाति
पौड़ी।
विज्ञापन

कोटद्वार की खोह नदी और ब्लाक यमकेश्वर में रवासन नदी में झींगा प्रजाति की मछली पाई गई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी के शिक्षक डा. कौशल कुमार ने इस मछली को खोज निकाला है। उन्होंने झींगा मछली पर पीएचडी की उपाधि हासिल की है। झींगा मछली पर यह पहला शोध है। इससे पहले माना जाता था कि गढ़वाल में झींगा मछली नहीं पाई जाती है। इस शोध पर उन्हें यूसीओएसडी (उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) देहरादून से यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी मिल चुका है।

एचएनबी परिसर पौड़ी के जंतु विज्ञान विभाग के डा. कौशल कुमार ने बताया कि करीब छह महीने की तलाश के बाद उनकी तलाश कोटद्वार की खोह नदी और ब्लाक यमकेश्वर में रवासन नदी में पूरी हुई। इन दोनों नदियों में झींगा मछली की प्रजाति मिली है। उनके मुताबिक इस झींगा मछली को इस क्षेत्र के ग्रामीण सिर्फ जलीय जंतु ही मानते हैं। पहाड़ी झींगा मछली चपटे पत्थरों के नीचे पानी में रहती है। यह मछली बेहद स्वादिष्ट और प्रोटीन से युक्त है। इसकी डिमांड फाइव स्टार होटलों के साथ विदेशों में भी अधिक है। झींगा मछली का मछली का ग्रामीण आसानी से पालन कर सकते हैं। डा. कौशल ने अपना शोध डा. सीबी कोटनाला और डा. अनीता रावत के निर्देशन में पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed