फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   76 मतगणना टेबलों में होगी मतो की गणना

76 मतगणना टेबलों में होगी मतो की गणना

Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
76 मतगणना टेबलों में होगी मतो की गणना
पौड़ी। गढ़वाल सीट के लिए मतों की गणना 76 टेबल पर की जाएगी। जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। जनपद में 100 मतगणना सहायक, 93 सुपरवाइजर व 109 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के वीडियों कॉन्फ्रेंस कक्ष में मतगणना रेंडामाइजेशन हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए जनपद की छह विधान सभा क्षेत्रों में 76 मतगणना टेबल बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र यमकेश्वर, श्रीनगर व चौबट्टाखाल के लिए 14-14, पौड़ी व लैंसडोन के लिए 12-12, कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र के लिए 10 मतगणना टेबल तैयार की गई हैं। गर्ब्याल ने बताया कि यमकेश्वर विधानसभा के लिए 17 मतगणना सुपरवाइजर, 18 मतगणना सहायक व 20 माइक्रो ऑब्जर्वर, पौड़ी के लिए 15 सुपरवाइजर, 16 सहायक व 17 माइक्रो ऑब्जर्वर, श्रीनगर के लिए 17 सुपरवाइजर, 18 सहयायक, 20 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के लिए 17 सुपरवाइजर, 18 सहायक, 20 माइक्रो ऑब्जर्वर, लेंसडौन के लिए 15 सुपरवाइजर, 16 सहायक, 17 माइक्रो ऑब्जर्वर, कोटद्वार के लिए 12 सुपरवाइजर, 14 सहायक व 15 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 20 प्रतिशत मतगणना कार्मिकों को रिजर्व रखा गया है। इस अवसर पर सीडीओ/नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्मिक दीप्ति सिंह, डीपीआरओ एमएम खान, डीआईओ एनआईसी रीना कंडारी, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण पंकज जैन, सहायक नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस प्रदीप बिष्ट, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed