फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पर्यटन स्थलों का ऑनलाइन होगा दीदार

पर्यटन स्थलों का ऑनलाइन होगा दीदार

Tue, 26 Feb 2019 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों का ऑनलाइन होगा दीदार
पौड़ी। जनपद के समस्त पर्यटन व धार्मिक स्थलों का ऑनलाइन दीदार होगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को जनपद के पर्यटन, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग को जनपद के पर्यटन की अलग वेबसाइट बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में जनपद के पर्यटन विकास को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यालय पौड़ी से हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला का दीदार होता है, लेकिन अभी तक पर्यटन मानचित्र पर उसे सही रूप में उकेरा नहीं जा सका है। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पर्यटन क्षेत्र में कार्य कर रहे अनुभवी लोगों के साथ मिलकर पर्यटन, साहसिक पर्यटन को विकसित किए जाने पर विशेष रूप से काम किए जाने के निर्देश दिए। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि पर्यटकों में जिज्ञासा बनी रहे। इसके लिए वर्ड वाचिंग, मैराथन, साइकिलिंग, पैदल ट्रेक, कैंपिंग के नए-नए स्थल विकसित किए जाए। इस अवसर पर सीडीओ दीप्ति सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, डीएफओ सिविल संत, सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी, डीएसटीओ निर्मल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed