फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सरकार और संगठन मिलकर कर रहे काम: तीरथ

सरकार और संगठन मिलकर कर रहे काम: तीरथ

Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सरकार और संगठन मिलकर कर रहे काम: तीरथ
पौड़ी। प्रदेश में सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों में कोई असमंजस नहीं है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह ने पौड़ी में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पत्रकारवार्ता में कही।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पौड़ी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कुछ लोग सरकार और संगठन को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। सरकार और संगठन के बीच किसी तरह के असमंजस वाली बात नहीं है। इतना जरूर है कि कुछ लोगों को अपनी बात उचित फोरम में रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का अब 2019 पर फोकस है। केंद्र सरकार की योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक जानकारी मिले, इसके लिए अब मंडल व बूथ स्तर तक लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 134 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पिछले चार साल में 158 लाख किलोमीटर सड़केंबनी हैं। अब भारत माला योजना के तहत कर्णप्रयाग से धारचूला होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक सड़कों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए 13 हजार करोड़ रुपए आ चुके हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे ट्रैक पर भी तेजी से काम हो रहा है। वर्ष 2019 में गढ़वाल सीट से लोक सभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन


पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बरसे तीरथ
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। भाजपा जिला कार्यकारिणी की जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में विकास का पहिया थम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ को संवारने का काम किया है। पीएम खुद चारधाम योजना की निगरानी कर रहे हैं। देश भर में पौने चार करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लेकिन पिछली सरकार का बीपीएल सर्वे ठीक न होने से कुछ लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। भाजपा पौड़ी जिला प्रभारी कैलाश पंत ने कहा कि पार्टी का 2019 के चुनाव पर फोकस है। इसके लिए बूथों को मजबूत किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि सी और डी ग्रेड के बूथों को ए और बी ग्रेड में बदला जा सके।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री नीरज पांथरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद कुकरेती, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, मुकेश रावत, अतर सिंह असवाल, मातवर सिंह रावत, मधु खुगशाल, अनिता आर्य, आभा डबराल, हेमलता भट्ट व अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed