फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विदेशी मदिरा की दुकान में छापेमारी, गड़बड़झाला

विदेशी मदिरा की दुकान में छापेमारी, गड़बड़झाला

Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विदेशी मदिरा की दुकान में छापेमारी, गड़बड़झाला
पौड़ी। बस अड्डे के नजदीक अंग्रेजी शराब की दुकान बगैर फूड लाइसेंस के शराब बेच रही है। घटिया शराब बेचे जाने की लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा की टीम ने दुकान पर छापामारी की। इस दौरान दुकान में किया जा रहा गोलमाल भी सामने आया। दुकान के सैंपल भर कर जांच के लिए राजकीय खाद्य औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

पौड़ी में अंग्रेजी शराब की दुकान से घटिया शराब बचे जाने की लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दुकान में छापेमारी की। श्रीनगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान की अगुवाई में छापामारी की गई। बलवंत चौहान ने स्टॉक रजिस्टर में इंट्री चेक की तो रजिस्टर में यह तक पता नहीं चल रहा कि कौन सी ब्रांड की शराब बेची जा रही है। इस दौरान कई लोग शराब खरीदने आए, लेकिन उन्हें बिल नहीं दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान ने कई बार बिल देने की भी बात कही, लेकिन इसमें भी बहानेबाजी चलती रही। इस दौरान ओवर रेटिंग तब सामने आई, जब कार्य कर सेल्समैन ने पव्वे व अद्दे की कीमत दस रुपये बढ़ाकर बोली। छापामारी के दौरान ग्राहकों से शराब की सही कीमत ली गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शराब व बीयर के सैंपल भरकर जांच के लिए रूद्रपुर भेज दिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल भी शामिल रही। जिला अविहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा लाइसेंस की अनदेखी की गई है। सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट नकारात्मक हुई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा छापामारी की रिपोर्ट सीएमओ व जिलाधिकारी को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed