{"_id":"5a60d42f4f1c1b87268b51ec","slug":"161516295215-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन हस्तारंण के मामले होंगे निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन हस्तारंण के मामले होंगे निस्तारित
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। डीएम सुशील कुमार ने निंबूचौड़-मवाकोट मार्ग पर गड्डे भरान के साथ ही जयहरीखाल-मैंदोली-डेरियाखाल मार्ग के निर्माण के तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पांच सालों से वन हस्तांतरण के मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश दिए हैं।
नाबार्ड की तिमाही समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। समीक्षा बैठक के दौरान नॉन स्टाटर प्रोजेक्ट तथा स्लो मूविंग प्रोजेक्ट कार्यक्रमों की गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश लोनिवि को दिए गए। बैठक में डीएम ने पेयजल, आरईएसए, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गुणवत्ता की कमी बख्शी नहीं जाएगी। जिलाधिकारी ने जीआईसी जगतेश्वर के कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने डांडा नागराजा पेयजल योजना, ढिकालगांव तथा चौबट्टाखाल पंपिंग पेयजल योजनाओं का कार्य मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि को नीलकंठ में पार्किंग एवं एक किमी रोड का प्रस्ताव तैयार करने, पशुपालन विभाग को ब्रीडिंग सेंटर व पॉल्ट्री फार्म तथा पेयजल विभाग को विकास नगर, गाड़ीघाट, कोटला मवाकोट क्षेत्र में ट्यूबवेल पंप हाउस निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।