{"_id":"5d0e5a938ebc3e465421283e","slug":"156122176314-shrinagar-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर फरासू के समीप छोटा वाहन खाई में लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर फरासू के समीप छोटा वाहन खाई में लुढ़का
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से करीब पांच किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर फरासू के समीप छोटा मालवाहक वाहन लुढ़क कर अलकनंदा झील किनारे जा अटका। यदि वाहन नदी किनारे रुकता नहीं तो अलकनंदा झील में समा जाता। इस घटना में वाहन चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बचे। तीनों को बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में भर्ती कराया गया है।
शनिवार अपराह्न लगभग तीन बजे श्रीकोट पुलिस चौकी के सिपाही शूरवीर चौहान को किसी ने फोन पर सूचना दी कि रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रहा एक निजी डाक वाहन फरासू के समीप खाई में गिर गया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।
रावत ने बताया कि उक्त वाहन रुद्रप्रयाग से ऑनलाइन मार्केटिंग का सामान लेकर आ रहा था। हनुमान मंदिर के समीप वह अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर नीचे अलकनंदा झील के किनारे अटक गया। वाहन में चालक ललित प्रसाद निवासी फेगू (रुद्रप्रयाग) और धीरज व अमित दोनों निवासी टम्टा मोहल्ला (श्रीनगर) सवार थे। वाहन खाई में लुढ़कने पर एक युवक छिटक गया, जबकि दो वाहन के अंदर रह गए थे। जो बाद में किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर आए। तीनों को उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। तीनों की हालात सामान्य है।