{"_id":"5d03d3578ebc3e57c1003847","slug":"156053178816-shrinagar-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा रूट में तब्दीली से यात्रियों को जाम से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा रूट में तब्दीली से यात्रियों को जाम से मिला छुटकारा
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। चारधाम यात्रा का रूट बदले जाने से फिलहाल ऋषिकेश से श्रीनगर तक जाम की स्थिति से मुक्ति मिली है। वहीं दिनरात चल रहे यातायात से भी पुलिस को राहत मिली है। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली से बदरीनाथ व केदारनाथ व गंगोत्री यमुनोत्री जाने के लिए वाहनों के रूट में तब्दीली की थी। हालांकि यह तब्दीली केवल पांच दिनों के लिए की गई है।
पिछली 10 मई को भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली थी। ऋषिकेश बदरीनाथ यात्रा पथ पर दिन ही नही रात में भी बिना रुके वाहनों का काफिला चलने लगा। ऐसे में कई जगह जाम की स्थितियां भी बनती रहीं। देवप्रयाग ऋषिकेश मार्ग पर इसी सप्ताह 30 किमी के जाम से पुलिस प्रशासन के छक्के छूट गए थे। इस बीच हरिद्वार में गंगा दशहरा से शुरू हुए पर्व स्नानों को देखते हुए पुलिस ने चारधाम यात्रा रूट में तब्दीली की है, जिसके तहत बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए दिल्ली से चलने वाले वाहन मेरठ, मीरापुर, बिजनौर, कोटद्वार से होते हुए श्रीनगर पहुंचेंगे, जबकि गंगोत्री यमुनोत्री के लिए मेरठ, रामपुर, तिराहा, देवबंद, देहरादून विकास नगर से होते हुए जाएंगे। इससे ऋषिकेश से चलने वाली यात्रा पर फिलहाल दबाव काफी कम हो गया है। इस ओर से चलने वाले वाहनों में साठ फीसदी तक कमी आने से ऋषिकेश से देवप्रयाग कीर्तिनगर, श्रीनगर तक की यात्रा काफी आरामदेह बनी है। यही नहीं शिवपुरी, व्यासी, तोताघाटी, तीनधारा, देवप्रयाग, मूल्यागांव, बागवान आदि में जब तब लगनेवाले जाम से भी फिलहाल मुक्ति मिली है। देहरादून से श्रीनगर आए बिट्टू चौरसरिया ने बताया कि रास्ते में उन्हें कहीं भी जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ी। वह करीब चार घंटे में देहरादून से श्रीनगर पहुंच गए थे।