फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   श्रीनगर में किन्नरों के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर में किन्नरों के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में किन्नरों के खिलाफ प्रदर्शन
श्रीनगर। मांगलिक कामों में किन्नरों की ओर से भारीभरकम रकम मांगे जाने से त्रस्त शहरवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कोतवाल को कार्रवाई के लिए ज्ञापन देते हुए कहा कि किन्नर लोगों की आर्थिक हालात को नजरअंदाज कर रुपये मांगते हैं। मना करने पर वह अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के डा. बीपी नैथानी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार शाम शहर में जुलूस-प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक पूर्व श्रीनगर में किन्नरों ने लोगों को बहुत परेशान किया था। विरोध करने पर उन्हें शहर छोड़कर जाना पड़ा था। लेकिन पिछले कुछ समय से शहर में बाहर से किन्नर आ गए हैं, जो लोगों को डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। वह शादी-ब्याह या किसी के बच्चा होने पर 21 से 51 हजार की मांग कर रहे हैं। मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शहर में उसी किन्नर को रहने दिया जाए, जो जनता से सही व्यवहार करते हों। अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में आनंद भंडारी, अभिषेक उनियाल, कुशलानाथ, मंजू नैथानी, ललिता काला, नवीन चंद, अंजना भट्ट, दिनेश डिमरी व कुलदीप मेवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed