फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पालिका अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए 6 महिला नेत्रियों ने जताई दावेदारी

पालिका अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए 6 महिला नेत्रियों ने जताई दावेदारी

Fri, 14 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए 6 महिला नेत्रियों ने जताई दावेदारी

विज्ञापन
श्रीनगर। कांग्रेस पार्टी की छह महिला नेताओं ने पर्यवेक्षक के समक्ष पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी जताई है। दावेदारी जताने वालों में दो महिला नेता पार्टी में महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख पदाधिकारी भी हैं।

पालिकाध्यक्ष पद पर टिकट वितरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शुक्रवार को डालमियां धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष सहित 6 महिला नेताओं ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी जताई। दावेदारी जताने वाली महिलाओं के प्रदेश सचिव की पत्नी भी शामिल हैं। हालांकि पर्यवेक्षक विजयपाल सजवाण ने सभी कार्यकर्ताओं से एक नाम पर सहमति बनाने की अपील की, लेकिन सहमति न बनने पर पर्यवेक्षक ने प्रत्याशी चयन का निर्णय हाईकमान के पाले में डाल दिया। सजवाण ने कहा कि पार्टी हाई कमान जिस नाम पर मुहर लगाएगी, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर, कोट ब्लाक प्रमुख सुनील, पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, उम्मेद सिंह मेहरा, हीरा लाल जैन, शिवलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed