फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कुलसचिव से मांगा पक्ष

विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कुलसचिव से मांगा पक्ष

Wed, 12 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कुलसचिव से मांगा पक्ष
श्रीनगर। छात्रों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप पर गढ़वाल विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कुलसचिव से उनका पक्ष मांगा है। साथ ही आरोप लगाने वाले छात्रों से आरोपों के संबंध में साक्ष्य देने को कहा है। मुख्य सतर्कता अधिकारी कहना है कि संबंधित अधिकारी का पक्ष मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में कार्रवाई न होने पर छात्रों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों ने करीब एक माह पूर्व उप मुख्य सतर्कता अधिकारी एचएम आजाद को लिखित में कुलसचिव के खिलाफ एक आरोप पत्र सौंपा था, जिसमें विवि के कुलसचिव डा. एके झा पर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप पत्र सौंपे जाने के कुछ दिन बाद ही विवि प्रशासन की ओर से प्रो. आरसी डिमरी को विवि का मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया गया था। हालांकि प्रो. आरसी डिमरी की यह नियुक्ति प्रभारी के तौर पर की गई है। वहीं कुलसचिव के खिलाफ सीवीओ (मुख्य सतर्कता अधिकारी) से की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने से छात्रों ने आक्रोश जताया है। विवि के प्रभारी सतर्कता अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने कहा कि छात्रों ने जो आरोप पत्र दिया है। उस संबंध में संबंधित अधिकारी से पक्ष मांगा गया है। छात्रों से भी आरोपों के साक्ष्य मांगे गए हैं। प्रो. डिमरी का कहना है कि छात्र अपने आरोपों के पक्ष अभी तक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed