फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आंतकवाद व नोट बंदी का मुद्दा उठा युवा संसद में

आंतकवाद व नोट बंदी का मुद्दा उठा युवा संसद में

Mon, 28 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
आंतकवाद व नोट बंदी का मुद्दा उठा युवा संसद में
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में पौड़ी एवं टिहरी की जिला युवा संसद-2019 का आयोजन किया गया। युवा संसद में विपक्ष की ओर से आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया जबकि सत्ता पक्ष ने आतंकवाद मिटाने के लिए सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई को रखा। इस दौरान पक्ष व विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर तकरार हुई। युवा संसद में 72 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतिभागी पौड़ी व टिहरी जिले के करीब 16 महावद्यिालयों से पहुंचे थे।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस की ओर से आयोजित युवा संसद का उद्घाटन गढ़वाल विवि लॉ विभाग के प्रो. एससी गुप्ता, एनएसएस के कोआर्डिनेटर प्रो. ओके बेलवाल ने किया। प्रो. गुप्ता ने कहा कि युवा संसद के आयोजन से युवा पीढ़ी को संसद की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त होती है। नई पीढ़ी को इसके बारे में जागरूक किया जाना जरूरी है। एनएसएस के कोआर्डिनेटर प्रो. ओके बेलवाल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों में युवा संसद का आयोजन कराया जा रहा है। जिला स्तर के बाद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद आयोजित की जानी है। कहा जिला स्तर से चुने गए प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। युवा संसद में चार विषयों भारत में आतंकवाद, आर्थिक अपराधियों के लिए वैश्विक प्रतिमान, जलवायु परिवर्तन व खेलो इंडिया पर प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी। युवा संसद में प्रश्नकाल व शून्यकाल के दौरान नोटबंदी, उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, किसानों की समस्या आदि मुद्दों को प्रतिभागियों ने रोचक ढंग से रखा। सत्ता पक्ष से प्रधानमंत्री राजेंद्र सिंह, गृह एवं रक्षा मंत्री नयन कोटियाल, वित्त मंत्री भावना, पर्यावरण मंत्री दीक्षा व विपक्ष से नेता प्रतिपक्ष प्रणव, सांसद तान्या व अंजलि ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं सदन में अस्मिता पटवाल सभापति, प्रभात मार्शल तथा प्रताप सिंह सचिवालय प्रमुख की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed