फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   15 applicants selected for the interview.

Pauri News: 15 आवेदक साक्षात्कार के लिए चयनित

Wed, 26 Aug 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
15 applicants selected for the interview.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय को जल्द स्थायी लाइब्रेरियन मिलने की उम्मीद है। लाइब्रेरियन पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। साथ ही इंटरनल ऑडिट ऑफिसर(डेपुटेशन) पद के लिए भी साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार की तिथि 11 सितंबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के केंद्रीय पुस्तकालय में लंबे समय से लाइब्रेरियन का पद रिक्त होने के कारण पुस्तकालय संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको देखते हुए विवि ने लाइब्रेरियन पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है। विवि के कुलसचिव प्रो.वाईपी रैवानी का कहना है कि लाइब्रेरियन व इंटरनल ऑडिट ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उक्त पदों पर जल्द नियुक्ति हो इसके लिए साक्षात्कार की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed