{"_id":"5cdee7e6bdec2207140c6555","slug":"141558112230-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में शिक्षणेतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर कुलपति नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में शिक्षणेतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर कुलपति नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की कुलपति ने सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
शुक्रवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान करीब 10 से 15 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई थी। जबकि नियमानुसार कक्ष निरीक्षक के तौर पर केवल शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जा सकती है। कुलपति ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने आपत्ति जताई। उन्होंने परीक्षा विभाग के कर्मचारियों को किसी भी सूरत में परीक्षा में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा ड्यूटी के दौरान कई कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष से बाहर बात करते हुए भी देखे गए। जबकि कई कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में कुर्सियों पर बैठे दिखे, जिस पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कड़ी नाराजगी जताई। वही बिड़ला परिसर की मुख्य बिल्डिंग में तैनात दो कक्ष निरीक्षकों से जब कुलपति प्रो. नौटियाल ने पूछा कि किस विषय का पेपर है। तो कक्ष निरीक्षक नहीं बता पाए कि जिस कक्ष में वह ड्यूटी दे रहें हैं वह किस विषय का प्रश्न पत्र की है। निरीक्षण के दौरान डीएसडब्लयू प्रो. पीएस राणा व मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुुगुणा भी मौजूद थे।
एमए थिएटर चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर निरस्त
श्रीनगर। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे की पाली में एमए थिएटर चतुर्थ सेमेस्टर के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी, लेकिन प्रश्नपत्र में 90 फीसदी प्रश्न प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। जिस की शिकायत छात्रों ने कक्ष निरीक्षक से की। छात्रों की शिकायत कक्ष निरीक्षक की ओर से संबंधित विभागाध्यक्ष व परीक्षा नियंत्रक तक पहुंचाई गई। बाद में उक्त प्रश्नपत्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा में करीब 10 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा नियंत्रक प्रो आरसी भट्ट ने कहा कि छात्रों की शिकायत पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। उक्त प्रश्न पत्र की परीक्षा बाद मे आयोजित की जाएगी।