फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   रंगकर्म की विधाओं से रुबरु हुए नौनिहाल

रंगकर्म की विधाओं से रुबरु हुए नौनिहाल

Sat, 04 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
रंगकर्म की विधाओं से रुबरु हुए नौनिहाल

विज्ञापन
पौड़ी। जीआईसी खंडाह में आयोजित रंगकर्म व करियर काउंसिलिंग की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई है। जिसमें रंगकर्म की विविध विधाओं के बारे में बताया गया। कार्यशाला में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जीआईसी खंडाह में संवाद आर्ट ग्रुप दिल्ली की ओर से तीन दिवसीय रंगकर्म व करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रुप के कला निर्देशक अनूप गुसांई ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास करना है। साथ ही छात्रों के भीतर छुपे कलाकार को सामने लाना भी मुख्य ध्येय होता है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में थिएटर, अभिनय, साज-सज्जा, संवाद, भाषा, उच्चारण की बारीकियों से रूबरू कराया गया। गुसांई ने बताया कि छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दौरान करियर को लेकर सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। कार्यशाला में खुद को जाने विषय पर स्वयं करियर की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने थिएटर की बारीकियां सीखने के साथ-साथ अभिनय व संवाद में अपने हुनर को सामने रखा। उन्होंने कला निर्देशक से सवाल-जवाब भी किए। प्रभारी प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस तरह की कार्यशालाओं को भरपूर लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर दलवीर सिंह शाह, भारत मणि नैथानी, हंसाधर नौटियाल, जसपाल बिष्ट, राजवीर सिंह, अशोक बौड़ाई, प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed