फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   जनपद स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान

जनपद स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान

Sun, 03 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
जनपद स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान
पौड़ी। शिक्षकों की अनेक समस्याओं का समाधान अब जनपद स्तर पर ही हो जाएगा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कई समस्याओं के समाधान को अधिकृत कर दिया है, जिससे शिक्षकों में खुशी का माहौल है। राजकीय शिक्षक संघ ने इसके लिए अपर निदेशक का आभार जताया है। संघ के मंडलीय कार्यालय मंत्री गिरीश चंद्र रावत ने बताया कि अपर निदेशक माध्यमिक ने मंडल स्तर के विभिन्न प्रकरणों के समाधान के लिए सीईओ को अधिकृत कर नई पहल की है। उन्होंने कहा कि उनकी इस पहल से शिक्षकों को 60 दिन तक के अवकाश, चयन-प्रोन्नत वेतनमान (स्नातक वेतनक्रम), अनापत्ति प्रमाणपत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी स्तर ही प्राप्त हो जाएंगे। इससे अब शिक्षकों को एडी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। संघ के मंडलीय अध्यक्ष रवींद्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली ने अपर निदेशक से लंबित विभिन्न परीक्षाओं की अनापत्तियां, शैक्षिक अभिवृद्धि, संत्रांत लाभ, पासपोर्ट व त्रुटि संशोधन आदि समस्याओं का हल करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed