फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पुरानी पेंशन बहाली को निकाली न्याय यात्रा

पुरानी पेंशन बहाली को निकाली न्याय यात्रा

Sun, 24 Feb 2019 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को निकाली न्याय यात्रा
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों व शिक्षकों ने न्याय यात्रा निकाली। मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा न्याय देवता कंडोलिया ठाकुर मंदिर में पहुंची, जहां पुरानी पेंशन बहाली का शपथ पत्र भगवान के शरण में रखा गया।
विज्ञापन

रविवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान पौड़ी में गढ़वाल मंडल के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक एकत्र हुए। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में आयोजित न्याय यात्रा शुरू की गई, जो अपर बाजार, धारा रोड, बस अड्डा, माल रोड, एजेंसी चौक होते हुए कंडोलिया रोड से न्याय के देवता कंडोलिया ठाकुर मंदिर परिसर पहुंची। यहां मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शपथ पत्र पढ़कर भगवान की शरण में रख दिया। इस मौके पर मंच के संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने वर्ष 2005 में कार्मिकों की पेंशन बद कर दी। इससे कार्मिकों का सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य असुरक्षित हो गया। टिहरी से पहुंचे दिलवर रावत, चमोली के चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि वे सरकार की उपेक्षा के बाद पुरानी पेंशन बहाली के लिए भगवान की शरण में आए हैं। इस अवसर पर शिव सिंह नेगी, महेंद्र बंगवाल, महेश गिरी, नमन चंदोला, राजेश सेमवाल, राजीव उनियाल, सूर्यमणि कैंथोला, मंजू भट्ट, मनीष गुसाईं, केशर सिंह, पीसी ध्यानी, बबीता रावत, जसपाल, निशा रौथाण व शिक्षा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed