फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   फर्जी राज्य आंदोलनकारियों की जांच जल्द हो पूरी

फर्जी राज्य आंदोलनकारियों की जांच जल्द हो पूरी

Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
फर्जी राज्य आंदोलनकारियों की जांच जल्द हो पूरी
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जनपद के फर्जी आंदोलनकारियों की जांच जल्द पूरी किए जाने की मांग की है। उन्होंने शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग भी की है।
विज्ञापन

पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवंबर 2017 को जनपद व मुख्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर समिति ने आंदोलन किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने एडीएम पौड़ी को फर्जी राज्य आंदोलनकारियों की जांच सौंपी, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड, मल्ली गांव के ग्रामीणों को पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की। ज्ञापन में पौड़ी नगर में सीवरेज का समाधान, पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही नशाखोरी पर रोक लगाने, धारा रोड से एजेंसी रोड पूर्व की भांति वन वे करने, बस स्टेशन का अवशेष निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर रघुवीर सिंह व संदीप थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed