{"_id":"5bc4caf7bdec2269ac7edca0","slug":"141539623671-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी के मंदिर से चोरी का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी के मंदिर से चोरी का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीण
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। कल्जीखाल विकासखंड के तोली गांव में नंदा देवी के मंदिर से हुई चोरी का तीन दिन बाद भी खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि मंदिर से दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ।
कफोलस्यूं पट्टी के तोली गांव स्थित मंदिर से चोर 12 अक्तूबर की रात चांदी के 30 छत्र और तीन दानपात्रों में रखी नकदी उड़ा ले गए थे। इसके अलावा नथ, कुंडल एवं कुछ अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। कफोलस्यूं पट्टी के मदन सिंह भंडारी ने बताया कि चोरी की घटना के अगले दिन संबंधित राजस्व पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करा दी गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने कहा कि मंदिर से चोरी लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। इसके बावजूद अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।