{"_id":"5b61ebde4f1c1bf5498b47c1","slug":"141533144030-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से जिले में सात हेक्टेयर से अधिक भूमि हुई क्षतिग्रस्त: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से जिले में सात हेक्टेयर से अधिक भूमि हुई क्षतिग्रस्त: डीएम
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही मोटर मार्गों को सुचारु बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम पौड़ी ने बताया कि जिले में अतिवृष्टि से अब तक सात हेक्टेयर से अधिक भूमि क्षतिग्रस्त हुई है। इसका प्रभावितों को मुआवजा दिया जा चुका है।
डीएम ने कहा कि जनपद में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से चाकीसैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बमोर्थ में दो पशु हानि हुई। इसकी शासन के निर्देशानुसार मुआवजा राशि दी जा चुकी है। इसके अलावा इसी गांव में छह हेक्टेयर व आसपास के क्षेत्रों में 1.35 हेक्टेयर कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके लिए काश्तकारों को एक लाख आठ हजार रुपये मुआवजा राशि दी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 36 पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें अब पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी राजमार्ग खुले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 19 मोटर मार्ग बंद हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के नीलकंठ क्षेत्र में अब तक चार लाख 49 हजार कांवड़िए यात्रा में पहुंच चुके हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, एएसपी हरीश वर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस रावत, एसई लोनिवि ओम प्रकाश, ईई लोनिवि विपुल सैनी, ईई एनएच श्रीनगर एमके बिष्ट, ईई एन धुमाकोट अरुण कुमार, एसीएमओ डा. एनके त्यागी एवं डा. एचसीएस मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।