{"_id":"5cdee7e9bdec2207410e6d8a","slug":"131558112233-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर में नुक्कड़ नाटक और श्रीनगर में स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर में नुक्कड़ नाटक और श्रीनगर में स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विश्व उच्च रक्त चाप दिवस (वर्ल्ड हायपरटेंशन डे) के मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोगों को उच्च रक्तचाप से बचाव के तरीके भी बताए।
शुक्रवार को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह के निर्देशन में कीर्तिनगर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके जरिए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि मोटापा,मधुमेह, शराब का सेवन, धूम्रपान और गड़बड़ खानपान से हायपरटेंशन होता है। इससे बचने के लिए रेशेदार आहार, कम नमक का सेवन, योग, खेलकूद और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। वहीं, कॉलेज की ओर से अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के मिलन केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर मेें डॉक्टरों ने रिटायर्ड कर्मचारियों के रक्तचाप देखने के साथ ही उनको महत्वपूर्ण जानकारियां दी। संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल ने डॉक्टरों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में डा. मुक्ता उनियाल, डा. नम्रता सुगड़ा, डा. मानिका नेगी, डा. नमन खंडूजा, डा. नवीन शर्मा , डा. रोहित रेजा, मुकेश चंद्र भट्ट व शैलेश कुमार ने परीक्षण किया।