फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बिड़ला व चौरास परिसर तीसरे दिन भी नहीं खुले

बिड़ला व चौरास परिसर तीसरे दिन भी नहीं खुले

Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
बिड़ला व चौरास परिसर तीसरे दिन भी नहीं खुले
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में अराजकता का माहौल शांत नहीं हो पा रहा है। छात्रों ने बुधवार को भी बिड़ला व चौरास परिसर को बंद कराया। चौरास परिसर में शिक्षा संकाय की ओर से हो रही कार्यशाला को बंद कराने के दौरान शिक्षकों व छात्रों के बीच तीखी झड़प भी हुई। बाद में छात्रों ने बिड़ला परिसर स्थित कुलसचिव आवास के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा पूर्व की भांति यथावत रखने सहित अन्य 15 सूत्री मांगों के लिए आंदोलित संयुक्त छात्र परिषद का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि मंगलवार को छात्रों ने विवि के परिसर बंद कराए जाने पर नरम रुख अख्तियार करते हुए आंदोलन के अन्य विकल्पों पर विचार करने की बात कही थी, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से मिले लिखित आश्वासन पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को भी बिड़ला व चौरास परिसर बंद करा दिए। आक्रोशित छात्रों ने करीब एक घंटे तक बिड़ला परिसर स्थित कुलसचिव आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया। मंगलवार देर शाम विवि प्रशासन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा पूर्व की भांति यथावत रखने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन कुलपति के हस्ताक्षर न होने से इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। इससे छात्र आक्रोशित हो गए। आंदोलित छात्रों का कहना है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शिक्षा संकाय की कार्यशाला कराई बंद
चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में शिक्षा संकाय की ओर से माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही थी, लेकिन छात्रों ने यहां पहुंचकर इसे भी बंद करा दिया। इस दौरान छात्रों की आयोजक मंडल के शिक्षकों से तीखी बहस भी हुई। कार्यशाला में प्रदेशभर के करीब 40 शिक्षक पहुंचे थे। बाद में आयोजकों ने अन्यत्र स्थान पर कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला संयोजक प्रो. पीके जोशी व आयोजक सचिव प्रो. सीमा धवन ने छात्रों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी एजेंसी ने भेजा नोटिस
सिक्योरिटी एजेंसी ने विवि को नोटिस भेज दिया है। साथ ही एमएचआरडी को भी मेल की। मंगलवार को कुलसचिव ने टेंडर निरस्त किए जाने का आश्वासन छात्रों को दिया था, जिस पर सिक्योरिटी एजेंसी ने आपत्ति जताई है। एजेंसी ने नोटिस में कहा है कि टेंडर होने के बाद निरस्त नहीं किया जा सकता।


कुलसचिव को बुलाया एमएचआरडी ने
कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि एमएचआरडी ने पूरे घटनाक्रम से संबंधित दस्तावेजों के साथ उन्हें बुलाया है। वे घटनाक्रम से संबंधित सभी दस्तावेज लेकर एमएचआरडी जा रहे हैं। एमएचआरडी से जो भी निर्देश मिलेगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed