{"_id":"5b48ded94f1c1b41748b4669","slug":"131531502297-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल में राजस्व उप निरीक्षकों ने छोड़ा पुलिस का काम-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल में राजस्व उप निरीक्षकों ने छोड़ा पुलिस का काम-compat
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में शुक्रवार से 447 राजस्व उप निरीक्षकों (पटवारियों) ने पुलिस कार्य छोड़ दिया है। पटवारियों का कहना है कि वे अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं करेंगे। इससे मंडल के सात में से छह जिलों में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगौली ने कहा कि जब तक कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, एफआईआर दर्ज करने का काम नायब तहसीलदार करेंगे, लेकिन सवाल यह है कि मंडल में नायब तहसीलदारों के भी करीब 50 फीसदी पद खाली हैं।
मंडल के छह जिलों उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और रुद्रप्रयाग में राजस्व गांवों की कानून व्यवस्था पटवारियों के जिम्मे है, लेकिन शुक्रवार से पटवारियों ने पुलिस कार्य करने से इनकार कर दिया। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवा संघ का कहना है कि हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा विगत 12 जनवरी, 18 को सरकार को छह माह के भीतर पटवारियों से पुलिस कार्य हटाने के आदेश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को इस आदेश के अनुपालन की अंतिम तिथि के बावजूद शासन की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए गए लेकिन संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में 13 जुलाई से पुलिस कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। संगठन के पौड़ी जनपद के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि पटवारी अब पुलिस का कार्य नहीं करेंगे। प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से भी यही निर्णय लिया गया है। संगठन की ओर से इस मामले में जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार को भी ज्ञापन दिया गया।
फोटो
पटवारी यदि पुलिस का काम नहीं देखेंगे तो नायब तहसीलदारों से उनके स्थान पर काम लिया जाएगा। मैं इस मामले में राजस्व विभाग से भी बात कर रहा हूं। जल्द ही कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
-शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर
इन जनपदों में इतने पटवारी देख रहे थे पुलिस का काम
जनपद कार्यरत पटवारी
उत्तरकाशी 66
चमोली 45
टिहरी 147
पौड़ी 130
देहरादून 29
रुद्रप्रयाग 30
नायब तहसीलदारों के 50 फीसदी पद खाली
गढ़वाल मंडल में नायब तहसीलदारों के करीब पचास फीसदी पद रिक्त हैं। उत्तरकाशी में आठ में से चार, चमोली में दस में से छह, टिहरी में 18 में से आठ, देहरादून में दस में से नौ, पौड़ी में 15 में से छह, रुद्रप्रयाग में तीन में से दो एवं हरिद्वार में आठ में से सात नायब तहसीलदार कार्यरत हैं।