{"_id":"5a1851274f1c1b8b688b4af0","slug":"131511543079-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी की सांस्कृतिक बगिया में खिले संस्कृति के नए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी की सांस्कृतिक बगिया में खिले संस्कृति के नए फूल
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
शरदोत्सव में भविष्य के कलाकारों की तलाश काफी हद तक सफल हुई है। 18 वर्ष से कम उम्र के छह गायकों को लोक गायकी के महारथियों ने खोज लिया है और अब इन गायकों को तराश कर सारेगामा जैसी स्पर्धाओं के तैयार किया जाएगा। प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इन नए गायकों की सुरीली आवाज की तारीफ की है।
पौड़ी शरदोत्सव पीढ़ियों को विरासत सौंपने का उत्सव है। इस उत्सव में करीब दो सौ कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायकी के क्षेत्र में शास्त्रीय लोक गायन में मजबूत पकड़ रखने वाले गौरी शंकर थपलियाल व अन्य गायकों ने ऑडिशन व शरदोत्सव के मंच पर प्रस्तुतीकरण के बाद साक्षी डोभाल, कनिष्का लिंगवाल, अंजलि खरे, प्रियंका बिष्ट, प्रवीन धीमान व अभिषेक के गायन को बेहतरीन करार दिया है। अब इन कलाकारों को तराशने का कार्य गौरीशंकर थपलियाल व भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय में लोकनृत्य व गीत के प्रवक्ता अनिल बिष्ट करेंगे। इन्हें बेहतरीन रियाज देने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। बकौल अनिल बिष्ट गायन बेस है, लेकिन अब इन्हें सेमी क्लासिकल गायन, फोक राउंड, फिल्मी राउंड व वेस्टर्न राउंड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टैलेंट हंट शो के ये अहम पक्ष हैं। इन पक्षों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा भातखंडे में शास्त्रीय संगीत के प्रवक्ता इन नए गायकों को हुनर सिखाएंगे। प्रशिक्षण प्रसिद्ध रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल की अगुवाई में दिया जाएगा। प्रशिक्षकों को दृढ़ विश्वास है कि भविष्य के ये सिंगर पौड़ी का नाम रोशन करेंगे।