फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   निर्वाचन की हर टीम है अहम: डा. बरनवाल

निर्वाचन की हर टीम है अहम: डा. बरनवाल

Wed, 13 Mar 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन की हर टीम है अहम: डा. बरनवाल

विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव में लगी टीमों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें टीमों को निर्वाचन, उनके दायित्व, आचार संहिता, सी-विजिल की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में लेखा व्यय, वीडियो निगरानी, वीडियो सर्विलांस, उड़न दस्ता, सहायक व्यय प्रेक्षक सहित अन्य टीमें शामिल रहीं।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसके बरनवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष बनाने में हर टीम की अहम भूमिका है। सभी टीमों को समन्वय के साथ मिलकर निर्वाचन को सफल बनाना है। नोडल अधिकारी लखेंद्र गोंथियाल ने बताया कि आयोग ने सी-विजिल एप बनाया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति चुनाव अनियमितता से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि एप घटना स्थल की ही फोटो अपलोड करेगा। जिससे कोई भी गलत सूचना आयोग को नहीं दे सकता है। लेखा व्यय टीम के डा. सुदेश जुगरान ने बताया कि टीम को प्रत्याशी के खर्च के हर दिन का ब्यौरा टीम को रखना होगा। जिसमें बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, रैली, जनसभा हर गतिविधि का खर्चा शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को भी अपने खर्चें के ब्यौरे का रजिस्टर बनाना अनिवार्य है। सी-विजिल के नोडल अधिकारी विनोद डोभाल ने सी-विजिल, टीमों के बीच समन्वय, शिकायत व निस्तारण को लेकर जानकारी प्रदान की। एआरओ पौड़ी योगेश सिंह ने आचार संहित के नियमो की जानकारी टीम के अधिकारियों को दी। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी प्रवीन बडोनी, अमित जैन, आलोक शाह सहित समस्त टीमों के नोडल व सहायक नोडल अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed