{"_id":"5c780e09bdec226bbc657bc4","slug":"121551371785-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे संसाधन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे संसाधन केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग/श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए न्याय पंचायत स्तर पर संसाधन केंद्र खोले जाएंगे। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
गैरोला ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विभिन्न उत्पादों के निर्माण के लिए खिर्सू में संसाधन केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसमें करीब 150 स्थानीय उत्पाद निर्मित किए जाएंगे। राज्य सहकारी संघ सामूहिक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए मंडुआ, झंगोरा, जख्या सहित जड़ी बूटी उत्पादन पर जोर देगा। महिला सहायता समूह व सहकारी समितियों आदि के माध्यम से इन उत्पादों की मार्केटिंग की जायेगी। जिन क्षेत्रो में फलों का उत्पादन होता है वहां फल प्रसंस्करण का काम किया जाएगा। हल्दूचौड़ के बाद नौगांव में इस तरह का संयंत्र लगाये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जैविक आधारित जिला बन चुका है। इसकी तर्ज पर अन्य जिलों में भी जैविक खेती खाद आदि का उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा।