{"_id":"5c7413efbdec22738563f465","slug":"121551111151-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का तारकोल उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का तारकोल उखड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। डुंगरीपंथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण और चौड़ीकरण कार्य सवालों के घेरे में हैं। सड़क पर बिछा तारकोल दो साल में ही उखड़ गया। लगभग 14 किलोमीटर क्षेत्र में तारकोल उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर चौड़ीकरण भी मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था लोनिवि निर्माण खंड का कहना है कि ठेकेदार से सुधार करवाया जा रहा है।
डुंगरीपंथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का वर्ष 2013 में डामरीकरण व चौड़ीकरण कार्य विशेष योजना निधि में स्वीकृत हुआ। इस काम के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 18 करोड़ रुपये दिए। शुरू सेे ही आरोप लगे कि कंक्रीट के बजाय मिट्टी के ऊपर तारकोल पोता जा रहा है। पेंटिंग शुरू हुई, तो कुछ दिन बाद उखड़ने लगी। वहीं कुछ स्थानों पर मोड़ नहीं काटे गए। 2016 में डामरीकरण कार्य पूरा हो गया। वर्ष 2017 में भाजपा ने सड़क के डामरीकरण व चौड़ीकरण कार्य में घपले का आरोप लगाते हुए लंगाल्यू बगड़ में धरना भी दिया था। इसके बाद सत्ता में आते ही भाजपा चुप बैठ गई। अब जगह-जगह तारकोल उखड़ चुका है।
लोनिवि निर्माण खंड के सहायक अभियंता मुकेश सकलानी ने बताया कि सड़क का सुधारीकरण कार्य करवाया जा रहा है। जहां जहां-जहां तारकोल उखड़ा है, वहां मरम्मत करवाई जाएगी।