फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एसडीएम से वार्ता विफल, अनशन जारी

एसडीएम से वार्ता विफल, अनशन जारी

Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता विफल, अनशन जारी

विज्ञापन
पौड़ी। क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी नौड़ियाल का अनशन चाकीसैंण तहसील में पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान चाकीसैंण के प्रभारी एसडीएम मायादत्त जोशी ने उनसे वार्ता कर अनशन समाप्त करने को कहा लेकिन उन्होंने प्रशासन की एक भी नहीं सुनी।

मुरारी नौड़ियाल प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने, चाकीसैंण तहसील में एसडीएम सहित खाली पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने आदि मांगों को लेकर मंगलवार से अनशन पर बैठे हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को एसडीएम माया दत्त जोशी के साथ वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से सप्ताह में दो दिन चाकीसैंण तहसील में बैठने की मांग की लेकिन एसडीएम सहमति नहीं जता पाए। मुरारी नौड़ियाल ने मांग पूरी न होने तक अनशन की चेतावनी दी। शनिवार को नौड़ी, आताखोली, क्षेत्र के महिला मंगल दलों, अर्द्धसैनिक बल मोर्चा थलीसैंण, माकपा के देवानंद नौटियाल आदि ने उन्हें समर्थन दिया। इस दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल, भास्कर बहुगुणा, देवेश उनियाल, हेमा देवी, सती देवी, विजेश्वरी देवी, जीतराम पोखरियाल, कुंती देवी, दौलतराम और बबली देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed