{"_id":"5ccb2433bdec22075875fc3d","slug":"11556816947-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चीनी इंजीनियर घायल, हायर सैंटर रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में चीनी इंजीनियर घायल, हायर सैंटर रैफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वीत पुल के समीप हुई वाहन दुर्घटना में चीनी इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार देर शाम श्रीनगर से रूद्रप्रयाग की ओर जा रही एक कार को छोटे मालवाहक वाहन ने स्वीत पुल के समीप टक्कर मार दी। कार मेें चालक सहित दो चीनी इंजीनियर सवार थे। चीनी इंजीनियर हेलंग जा रहे थे। श्रीकोट चौकी प्रभारी महेश रावत ने बताया कि इस टक्कर में चीनी इंजीनियर जिलॉग निवासी शैडोंग के सिर पर चोट आई है। उन्हें बेस अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसआई महेश रावत ने बताया कि माल वाहक के चालक बलवीर सिंह निवासी सेम मंदोली को हिरासत में ले लिया गया है। ब्यूरो