फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ग्रामीण महिलाओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

ग्रामीण महिलाओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

Sun, 24 Feb 2019 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
पौड़ी। विकास खंड मुख्यालय कल्जीखाल में ग्रामीण महिलाओं ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरकर वाहवाही बटोरी। मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में लोक गायक अनिल बिष्ट व लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने लोक संस्कृति के रंग घोलकर समारोह को यादगार बना दिया। ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल ने प्रतियोगिता की विजेता महिला मंगलों दलों के साथ समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में पुलवामा के शहीदों को समर्पित चंदा देने में भी ग्रामीण महिलाओं ने खूब सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह को ग्रामीण महिलाओं ने जीवंत बना दिया है। कार्यक्रम के वेशभूषा प्रतियोगिता में विकास खंड के 57 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। इसमें महिला मंगल दल डांगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। केवर्स, पयाल गांव, धारी, घंडियाल, डांग, दिवई द्वितीय और अगरोड़ा, कोलड़ी, बिष्ट बूंगा, बिलखेत, पयासू व नौडियाल गांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में लोक गायक अनिल बिष्ट ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हुंग्रा लगोंदी भग्यानी, चंद्रा छोरी, तिमरो हमरो माया गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनके चैत की चैत्वाली प्रस्तुति पर दर्शक थिरकते नजर आए। लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने तेरी डोली सजीगे छतोली सजीगे गीत से मां नंदा की स्तुति की। हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने दर्शकों को खूब गुददाया। कार्यक्रम में प्रमुख महेंद्र राणा ने 51 हजार का चेक कलेक्शन बॉक्स में डालकर जम्मू कश्मीर के पुलवामा शहीदों को चंदे के रूप में दी। इस मौके पर योगंबर पोली, वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन उनियाल, डा. वीपी बलोदी, पूनम चमोली, लक्ष्मी नैथानी, रुबी, ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र शाह, ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, तहसीलदार पौड़ी हरिमोहन खंडूड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष बीजीआर परिसर पौड़ी अरविंद नैथानी, गणेश वीरान, बीडीओ कीर्ति बल्लभ नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed