फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चतुर्थश्रेण महासंघ ने उपनल कर्मियों के धरने को दिया समर्थन

चतुर्थश्रेण महासंघ ने उपनल कर्मियों के धरने को दिया समर्थन

Thu, 14 Feb 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थश्रेण महासंघ ने उपनल कर्मियों के धरने को दिया समर्थन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में वेतन भुगतान की मांग के लिए कर्मियों का धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर धरना स्थल पहुंची उत्तरांचल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ पौड़ी की उपाध्यक्ष गीता देवी व शाखा अध्यक्ष आरके धनाई ने कर्मियों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि 11 माह से वेतन का भुगतान न किया जाना कर्मियों व उनके परिवारों के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। उन्होंने संगठन के माध्यम से शासन व विभाग से कर्मियों को शीघ्र वेतन का भुगतान किए जाने की मांग की है। इस मौके पर उपनल के माध्यम से तैनात कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका कार्यबहिष्कार व धरना जारी रहेगा। बताया कि शुक्रवार को एसडीएम से वार्ता के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय कर दी जाएगी। धरने पर बैठने वालों में हरिशचंद्र रूडोला, अरविंद सिंह बिष्ट, धीरेंद्र रावत, देव सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र चमोली, राजेंद्र सिंह लिंगवाल, विजयलक्ष्मी, सर्वेश्वरी व यशोदा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed