{"_id":"5c546a63bdec2211b705f385","slug":"11549036131-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 विद्यार्थियों को दी 1.38 लाख रुपये की छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 विद्यार्थियों को दी 1.38 लाख रुपये की छात्रवृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग प्रकाश पुंज सोसाइटी ने तीर्थ पुरोहित समाज के मेधावी और गरीब विद्यार्थियों को 1.38 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की। सोसाइटी के अध्यक्ष व उत्तराखंड के महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने 23 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए।
तीर्थनगरी देवप्रयाग के प्रवासी नागरिकों की संस्था देवप्रयाग प्रकाश पुंज सोसाइटी गरीब मेधावी विद्यार्थियों को हर साल शिक्षा हेतु सहायता प्रदान कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यहां छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाधिवक्ता बाबुलकर ने प्रवासियों की ओर से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को दी जा रही सहायता की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। सचिव डा. गेंदालाल भट्ट ने भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने सोसाइटी को पालिका की ओर से हरसंभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुलदीपक कोटियाल, डा. जीएल भट्ट, प्रकाश नारायण बाबुलकर, आचार्य शैलेंद्र कोटियाल, सुनीता, विकास मिश्रा व सुमन कोटियाल आदि मौजूद थे।