फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी कालेज में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला फूंका

पौड़ी कालेज में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला फूंका

Thu, 27 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी कालेज में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला फूंका
पौड़ी। एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम में देरी से नाराज छात्रों ने पौड़ी परिसर में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलपति का पुतला फूंका। छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी सहित कुछ छात्र प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक को मौके पर बुलाया जाए।
विज्ञापन

पौड़ी परिसर के प्रशासनिक भवन के पास एकत्र हुए छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर परिसर प्रशासन और कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर कुलपति से मिलने श्रीनगर जाते हैं, लेकिन कुलपति द्वारा उन्हें मिलने का समय नहीं दिया जाता। प्रदर्शनकारियों ने इससे पूर्व पौड़ी परिसर के मुख्य गेट और प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया। वहीं परिसर में चल रही आंतरिक परीक्षा को भी नहीं होने दिया। बाद में पौड़ी परिसर पहुंचे रजिस्ट्रार और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, भारतभूषण, दीपक नौटियाल, नितिन रावत, मोहित रावत, गौरव सागर, आकाश रावत, मोहित सिंह, शिवानी भंडारी, रचना रावत, प्रियंका, रजनी, सोनाली व कंचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed