फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल के आयुष ने किया शहर टॉप

शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल के आयुष ने किया शहर टॉप

Mon, 06 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल के आयुष ने किया शहर टॉप
श्रीनगर। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल बेलकंडी के आयुष भट्ट ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर टॉप किया। आयुष ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए हैं। केंद्रीय विद्यालय के छात्र अमनदीप सिंह परिहार ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि देवभूमि पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का गुसाईं ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनुष्का ने सामाजिक विषय में 100 अंक प्राप्त किए। इसी विद्यालय की छात्रा शैली चिकारा ने कंप्यूटर व गणित में 100 अंक प्राप्त किए। देवभूमि का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। वहीं गुरुराम राय पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका शर्मा ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहता है आयुष
श्रीनगर। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 98.6 फीसदी अंक प्राप्त करने वाला छात्र आयुष इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है। आयुष के पिता वीरेंद्र प्रसाद भट्ट शिक्षक व माता सुशीला भट्ट शिक्षिका हैं। आयुष ने बताया कि उसका पसंदीदा विषय गणित है। आयुष ने नियमित स्वाध्याय को सफलता का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन



संध्या कोहली ने किया स्कूल टॉप
श्रीनगर। चौरास (टिहरी) स्थित रैनबो पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। संध्या कोहली ने 96.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विद्यालय के 131 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पांच छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


97.8 फीसदी अंकों के साथ श्रेया बिष्ट बनीं चमोली टॉपर
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/देवाल/नारायणबगड़। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में चमोली जिले में एसजीआरआर कर्णप्रयाग की श्रेया बिष्ट ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रेया बिष्ट के पिताजी संजय बिष्ट और माता रेशमा बिष्ट फार्मेसिस्ट हैं। वहीं 97.2 फीसदी अंकों के साथ केवी ग्वालदम के आयुष रंजन ने 97.2 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान पाया। जबकि केवी गोपेश्वर की रैना भट्ट ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित किए। एसजीआरआर कर्णप्रयाग (जयकंडी) के ऋषभ डिमरी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी टॉपरों ने इंजीनियरिंग, प्रशासनिक, मेडिकल और सेना में अफसर बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जिले में एसजीआरआर गोपेश्वर के दिव्यांशु पुरोहित और एसजीआरआर नारायणबगड़ की अवंतिका गुसांई ने 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि एसजीआरआर कर्णप्रयाग के ऋषभ डिमरी व जेएनवी पीपलकोटी की इशिता डिमरी ने 96.2, एसजीआरआर गोपेश्वर की शबनम नेगी ने 95.6, प्रभात सती व साक्षी नेगी ने 95.4 अंक अर्जित कर जिले की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed