फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सर्विस मतदाताओं में देश में दूसरे नंबर पर है पौड़ी: गर्ब्याल

सर्विस मतदाताओं में देश में दूसरे नंबर पर है पौड़ी: गर्ब्याल

Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सर्विस मतदाताओं में देश में दूसरे नंबर पर है पौड़ी: गर्ब्याल
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में मतगणना कार्मिकों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई है। जिसमें कार्मिकों को मतपत्र, बैलेट, ईवीएम के मतो व उनकी गणना की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यशाला में मतगणना कार्मिक, नोडल अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि देश में सर्विस मतदाताओं की संख्या में पौड़ी का दूसरा नंबर है। गढ़वाल सीट में 34 हजार 433 सर्विस मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सीट के लिए 23 मई को जीआईसी पौड़ी में छह विधान सभाओं में पड़े मतों, बैलेट व मतपत्रों के मतों की गणना की जाएगी। गर्ब्याल ने कहा कि मतगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण की गंभीरता को आत्मसात कर कार्मिकों को ईमानदारी से प्रशिक्षण लेना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग पहलीबार ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रोनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) उपयोग में ला रहा है। जिसकी बारीकियों पर विशेष रुप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। प्रशिक्षक एमएम खान ने ईटीपीबीएस को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। सहायक नोडल अधिकारी प्रकाश चौहान ने लिफाफों के क्यूआर कोड, बैलेट पेपर स्क्रीनिंग, अनवैलिड श्रेणी में आने वाले मतपत्रों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी कार्ययोजना केडी नारायण, अशोक कुमार, प्रदीप बिष्ट, पंकज जैन ने मतगणना के विभिन्न पहलुओं, कठिनाईयों, सावधानियों को लेकर जानकारी दी। नोडल अधिकारी ईडीसी देवेंद्र ङ्क्षसह राणा ने बताया कि जनपद पौड़ी में 34 हजार 433 ईटीपीबीएस मतपत्र जारी किए गए। जबकि 2236 पोस्टल बैलेट जारी किए गए। उन्होंने बताया कि सोमवार तक 17 हजार 88 ईटीपीबीएस और 1312 पोस्टल बैलेट प्राप्त हो चुके हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्मिक/सीडीओ दीप्ति सिंह, महेश चंद्र थपलियाल, डा. मुकेश नयाल, अमित डंगवाल, आलोक सुंदरियाल, शिखर कुलश्रेष्ठ, प्रभा पटवाल, कोमल यादव, पुनीत नेगी, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------------------------------
मनोहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed