{"_id":"5c619e03bdec2273960454e4","slug":"111549901315-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान में करियर बनाने के लिए किया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान में करियर बनाने के लिए किया मार्गदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उन्मेश और विज्ञानशाला की ओर से केंद्रीय गढ़वाल विवि के भूविज्ञान विभाग में विज्ञान अनुसंधान और करियर गाइडेंस पर कार्यशाला हुई। इस मौके पर विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शोध के क्षेत्र में वह किस प्रकार विदेश में भी पढ़ाई के साथ ही रोजगार पा सकते हैं।
सोमवार को भूविज्ञान विभाग के चौरास स्थित लेक्चर हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कैंब्रिज विवि से भौतिकी पर शोध कर चुकी डा. दर्शना जोशी ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। अपने शोध पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शोध के नतीजे विज्ञान की किसी भी शाखा और आम जनता के काम आ सकते हैं।
ऑक्सफोर्ड विवि के डा. आदित्य सडनाला ने विज्ञान की विभिन्न शाखाओं की जानकारी दी। डा. सागर रतूड़ी व डा. कविता पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत के दम पर विदेश के टॉप विवि में प्रवेश पा सकते हैं। उन्मेश की राष्ट्रीय महासचिव डा. कविता भट्ट ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीन साइंस प्रो. गीता पंत जोशी, डा. फारुक अहमद, डा. विजय प्रकाश भट्ट, प्रिया बुटोला, राजीव तोमर व शिव प्रसाद गिरी आदि उपस्थित थे।