फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चुनाव: पौड़ी में कांग्रेस से टिकट के लिए आठ लोगों ने की दावेदारी

चुनाव: पौड़ी में कांग्रेस से टिकट के लिए आठ लोगों ने की दावेदारी

Tue, 16 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुनाव: पौड़ी में कांग्रेस से टिकट के लिए आठ लोगों ने की दावेदारी
पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी अध्यक्ष पद के टिकट के लिए आठ लोगों ने दावेदारी जताई है। दावेदारों ने कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के सामने अपना पक्ष रखते हुए इसके लिए अपना दावा पेश किया। कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले सभी दावेदारों का कहना है कि जिस किसी को टिकट मिलेगा, सब उसके लिए मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

पौड़ी में कांग्रेस कार्यालय में दावेदारों से आवेदन के बाद मीडिया से वार्ता में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी आवेदनों को कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पास भेजा जाएगा। टिकट के लिए नामों पर कांग्रेस प्रदेश कमेटी ही अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि सभी दावेदारों ने स्पष्ट किया है कि जिसे टिकट मिलेगा, वे उसके लिए काम करेंगे। मीडिया से वार्ता के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार में जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। सरकार ने बेरोजगारी दूर करने का दावा किया। इसके बावजूद बेरोजगार सड़कों पर हैं। गाय और गंगा के लिए भी कुछ नहीं हुआ। इनकी स्थिति से सब वाकिफ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed